संस्था सुर अंजलि की मेजबानी में सजेगी आम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार संध्या
इंदौर,। संस्था सुर अंजलि की मेजबानी में गुरुवार 12 फरवरी को शाम 6.30 बजे से साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में आम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या की दावत संजोयी जा रही है। “दिल है कि मानता नहीं” शीर्षक इस संगीत संध्या में शहर के स्थानीय, वरिष्ठ एवं युवा कलाकार अपने एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुतियां देकर शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के साथ सदाबहार गीतों की झलक पेश करेंगे। संस्था के निर्देशक राजीव रॉय ने बताया कि शहर के जाने-माने संगीत संयोजक गुड्डू मिश्रा के निर्देशन में इस सुहानी और सुरीली शाम में श्रीमती संगीता पुराणिक, सुश्री हंसा साहू, डीपी श्रीवास्तव, राजकुमार झा, राजेंद्र कुलकर्णी, शिरीष गोडबोले, श्रीमती अर्चना भास्कर, डॉ. कीर्ति चतुर्वेदी, आलोक जैन, किशोर पांडव, सुनैना नाईक, हरि पी श्रीवास्तव और सुश्री कल्पना मिलकर करीब 40 सदाबहार और लोकप्रिय एकल एवं युगल गीतों की दावत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम शहर के सुधि श्रोताओं के लिए निशुल्क खुला है लेकिन प्रवेश पहले आएं पहले पाएं आधार पर ही संभव होगा।
