विजयनगर आर्बिट मॉल के पास में कल रात दोस्त के विवाद में बाउंसर गोलू चाकू से गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।हमले में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है।इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात गोलू चंद्रवंशी, निवासी भूसामंडी, पर तीन से चार बदमाशों ने नशे की हालत में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेंदाता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोलू के परिवार के परिजनों के अनुसार उसके दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का किसी से विवाद हो गया था। जब गोलू मौके पर पहुंचा, तो दो लड़कों ने अपने साथियों के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गोलू के पेट में गंभीर चोट आई।
