केंद्र सरकार श्रम संहिता में संशोधन को श्रमिक के हित में विरोधी बताया जा रहा जिसके विरोध में गुरुवार को आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और बेफी सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है।जिसका समर्थन एलआईसी, जीआईसी जैसी बीमा क्षेत्र की यूनियनों ने किया है ।
इस हड़ताल के कारण गुरुवार को बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। देशव्यापी इस हड़ताल में हजारों बैंककर्मी शामिल होंगे, कल सुबह सुबह 10 बजे गांधी हाल स्थित अभिनव कला समाज में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। हड़ताल से पहले आज शाम सवा पांच बजे पंजाब नेशनल बैंक (एसजीआईटीएस शाखा) में प्रदर्शन किया जाएगा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा संस्थानों के निजीकरण, कर्मचारियों की कमी, आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति और बढ़ते सेवा शुल्क से न केवल कर्मचारी बल्कि आम जनता भी प्रभावित हो रही है।।
