इंदौर
चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में आज सुबह एक एव्हरप्रष्ठेश की दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की यह घटना सुबह करीब ६:३० बजे की बताई जा रही है, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान के भीतर रखा कीमती फर्नीचर, खाने-पीने का सामान और ५ प्रिष्ठज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक साजिद मेव के अनुसार, उन्हें सुबह साढ़े ६ बजे दुकान से धुआं और लपटें उठने की जानकारी मिली थी। जब तक वह मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू हो पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोका। इस हादसे में दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण दुकान के भीतर रखे ५ बड़े प्रिष्ठज और भारी मात्रा में रखा एव्हरप्रष्ठेश का सामान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं। गनीमत रही कि घटना सुबह जल्दी हुई, जिससे उस वक्त दुकान में या आसपास भीड़ नहीं थी और कोई जनहानि नहीं हुई।
