अल सुबह कारखाने में लगी आग
इंदौर। सांवेर रोड पर आज तड़के एक अगरबत्ती कारखाने में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह ४.०५ बजे सांवेर रोड़ पर रेवती रेंज के समीप एक अगरबत्ती कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एसआई एसएन शर्मा की टीम को दमकल के साथ भेजा गया। टीम ने ५ हजार लीटर पानी की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। कारखाना मालिक का नाम पंकज वैष्णव बताया गया है। आग में अगरबत्ती पैकिंग मटेरियल और अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।
