इंदौर। खजराना क्षेत्र में एक परिवार ने मकान का सौदा कर फरियादी के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस के मुताबिक फरियादी खलील खान की रिपोर्ट पर आरोपी सफिया खातून पति रशीद खान (७०), साबिर पिता रशीद खान, जाकिर खान और शाकिर खान निवासी ममता कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने ३० सितंबर २०२३ ममता कॉलोनी स्थित मकान जिसमें विक्रय अनुबंध में धोखाधड़ी कर अग्रिम राशि की हड़प ली और मकान कहीं और बेच दिया।
