रतलाम मण्डल से होकर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए, बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस– सूबेदारगंज तथा असारवा–आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:1. ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (08 फेरे)
ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के दाहोद(12.43/12.45), रतलाम(14.30/14.40), नागदा(15.43/15.45), उज्जैन(16.55/17.10) एवं मक्सी(18.00/18.02), होते हुये अगले दिन 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के मक्सी(03.05/03.07), उज्जैन(03.50/04.00), नागदा(05.08/05.10), रतलाम(06.05/06.15), एवं दाहोद(07.39/07.41), होते हुये अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 05 मार्च से 26 मार्च, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचुरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
2. ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे)
ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (21.25/21.30), होते हुये अगले दिन 17.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से 05.20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(21.45/21.55), होते हुये अगले दिन 09.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
3. ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा – आगरा कैंट स्पेशल (सप्ताह में 5 दिन) [42 फेरे]
ट्रेन संख्या 01920 असारवा – आगरा कैंट स्पेशल मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन असारवा से 14.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया (22.40/22.45), होते हुये अगले दिन 07.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन आगरा कैंट से 18.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया (03.15/03.20), होते हुये करेगी तथा अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 01 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जं., चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास एवं फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 02200, 04126 एवं 01920 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर से शुरू है ।
