भागीरथपुरा कि तनीषा ने ज़मीन के मामले में मनीष द्वारा पैसा लेकर प्लॉट नहीं देने की शिकायत की थी जिसका निराकरण नहीं होने पर आज उसने भागीरथ पूरा चौकी के सामने जहर खा लिया। तनीषा जगताप ने एक दिन पहले दो प्लाट के रुपए हडपने को लेकर चौकी में लिखित शिकायत की थी। तनीषा को तुंरत पुलिस ने एमवाय उपचार के लिए भेजा है। यहां उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तनीषा ने मनीष के खिलाफ दो प्लाट के 27 लाख रुपए लेने को लेकर शिकायत की थी।उसने बताया था कि करीब दो माह पहले राधे के बगीचे में दो प्लाट का सौदा नकदी रुपए लेकर मनीष से किया था। जिसमें मनीष ने कब्जा और दस्तावेज दोनों नहीं दिए ।
