इंदौर
एक ४० वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर देवास निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ४० वर्षीय पीड़िता की मुलाकात कुछ समय पहले विजय नागर, निवासी दुदलाई जिला देवास से हुई थी। आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का अटूट विश्वास दिलाया। इसी झांसे में लेकर आरोपी ने नगीन नगर क्षेत्र में महिला की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विजय पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया और उसे बीच राह छोड़ दिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता महिला थाने पहुँची और अपनी आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी विजय नागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
