*बर्थडे पार्टी के लिए निकली एबीए छात्रा का शव तीन दिन बाद क्लासमेट के कमरे में मिला…*
*युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी हुआ था वायरल…*
द्वारका पूरी थना क्षेत्रांतर्गत अंकल वाली गली में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में मिला… यह शव उसी के क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया के घर पर मिला… खबर है कि युवती 10 फरवरी से लापता थी… इस दिन उसके पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास आधार कार्ड ठीक कराने के लिए छोड़ा था… इसके बाद उसने अपनी छोटी बहन को बताया था कि वह पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी… इसके बाद से युवती घर नहीं लौटी… उसकी तलाश जारी थी ही कि पुलिस थाने से फोन आया कि वह पीयूष के कमरे पर पहुंचे, पुलिस भी आ रही… इसके बाद पिता ने युवती की पहचान उसके मौजों से की… पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को यातनाएं देकर हत्या की गई है…
*आपत्तिजनक वीडियो भी किए वायरल*
युवती के पिता के अनुसार, हत्या से पूर्व युवती के कई वीडियो वायरल किए गए, उसे मानसिक प्रताड़ना देने के साथ ब्लैकमेल भी किया गया… बड़ी बेटी ने इस तरह की कुछ बातें छोटी बेटी से साझा भी की थी…
*कॉलेज के व्हाट्सअप ग्रुप पर भी साझा किए वीडियो*
एक जानकारी और सामने आ रही है कि युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के व्हाट्सअप ग्रुप से लेकर उसके परिजनों को भी साझा किए गए… कॉलेज के ग्रुप पर जो वीडियो साझा किया था उसमें युवक का चेहरा तो इमोजी से ढंका था, जबकि युवती का चेहरा साफ नजर आ रहा था, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत हटवाया और युवती के पिता को बुलाया…
*पुलिस पर लापरवाही का आरोप…*
परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है… परिजनों का कहना है कि जब युवती नहीं मिली तो हम रावजी बाजार थाने पहुंचे, जहां से हमें पंढरीनाथ थाने भेजा गया और देर रात जैसे-तेसे गुमशुदगी की एफआईआर हुई… 12 फरवरी को भी हम पूरे दिन युवती को तलाशते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई और टालमटोली करती रही… सिर्फ एक पुलिसकर्मी युवती के क्लासमेट पीयूष के कमरे तक पहुंचा था और बाहर ताला लगे होने का बताकर लौट आया… अब आज उसी कमरे में युवती की लाश का पता तब चला जब कमरे से बदबू आने लगी… उधर, एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल मीडिया को बताते हैं कि पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना की दुकान चलाते और वह पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर रह रहा था… फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिन्दुओं पर तलाश कर रही है और घटना के बाद से पीयूष फरार है, जिसकी तलाश भी जारी है..!
