महाशिवरात्रि पर जितेश्वर महादेव मंदिर समिति भोरासला का भव्य आयोजन
झांकी अखाड़ों भूत पिशाचों के साथ भोलेनाथ की बारात निकलेगी

इंदौर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जितेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा भोरासला सावेर रोड पर भगवान भोलेनाथ को हल्दी के साथ महोत्सव की शुरूआत की गई। आज मेंहदी रस्म के साथ कल भव्य शिव बारात निकलेगी । हल्दी रस्म में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भोले के भजनों के साथ ॐ नमः शिवाय का जाप किया । भगवान का आकर्षक शृंगार किया जाएगा । इस अवसर पर राजू ठाकुर , पप्पू शर्मा , गोलू पंडित , विकास नायक, वैभव शर्मा, राम शर्मा, उल्लास पाटिल मौजूद थे ।इस विशेष अवसर पर 15 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हनुमान मंदिर तालाब से हजारों मातृशक्ति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
जितेश्वर महादेव मंदिर समिति के संरक्षक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, चिंटू सिलावट और आयोजक राजू ठाकुर ने बताया कि यात्रा में भगवान भोलेनाथ की बारात भूत-प्रेत, ढोल-बाजे और भजन मंडली के साथ शाही अंदाज में निकलेगी। मातृशक्ति ॐ नम: शिवाय का जाप करती हुई यात्रा में शामिल होंगी, जो पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण उत्पन्न करेंगी।कार्यक्रम के दौरान बरदरी रोड पर सार्वजनिक मां दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा।जितेश्वर महादेव मंदिर समिति के संरक्षक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, चिंटू सिलावट, आयोजक राजू ठाकुर ओर पप्पू शर्मा ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य आयोजन मेंशोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक दिव्य अनुभव और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक अद्भुत अवसर है। इसमें रथ पर संत महात्मा सवार रहेंगे । आकर्षक झाकियों के साथ कई भजन मंडली के साथ ही डीजे के साथ ही अखाड़े के कलाकार भी करतब दिखाएंगे ।
