एजेंसी

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिव पार्वती के विवाह की जोरदार तैयारी चल रही है। आज रात २:३० बजे मंदिर के पट खुलेंगे और त्रिलोकीनाथ भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन होंगे। यह दर्शन १६ फरवरी की रात ११ बजे तक निरंतर होंगे। इस तरह करीब ४४ घंटे तक भक्तों की भीड़ यहां उमड़ेगी। गर्भगृह में महाकाल की महापूजा की जाएगी। भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना मुकुट (सेहरा) सजाया जाएगा।
