इंदौर बंजारा समाज के संत सेवालाल महाराज की विशाल नगर कीर्तन यात्रा रविवार 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे बड़ा गणपति चौराहा से प्रारंभ होगी। यह यात्रा तोपखाना स्थित गुरुद्वारा तक शोभा यात्रा के रूप में पहुंचेगी। मार्ग में अनेक स्थानों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं फलाहार वितरण कर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति के प्रचारक मोहन राठोड, भीमसिंह राठोड एवं करण नायक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा के लिए समाज बंधुओं को घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। बड़ा गणपति से तोपखाना के बीच यातायात को प्रभावित किए बिना 20 स्वागत मंच बनाए गए हैं जहाँ कृपाल सिंह जाधव, एडवोकेट शंकर चौहान, मांगीलाल राठोड, प्रकाश मानावत, बबिता राठोड, बबलू राठोड, राजपाल जाधव सहित अनेक समाज बंधुओं के मार्गदर्शन में कीर्तन यात्रा के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। गुरुद्वारा पर गुरु सिंह सभा की ओर से लंगर सेवा के साथ यात्रा का समापन होगा। महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए लालसिंह पंवार, राहुल पंवार, आशीष चौहान, जितेन्द्र चौहान, कैलाश मानावत, एडवोकेट कनीराम राठोड, डॉ. सुंदर नायर, रामेश्वर पंवार, शत्रु पंवार, राजू ज्ञानी के नेतृत्व में समाज बंधुओं को घर-घर पीले चावल सहित न्योता देने का अभियान जारी है। समाज के संत सेवालाल महाराज की स्मृति में आस्था और श्रद्धा का यह पर्व समाज बंधु धूमधाम से मनाएंगे। संत सेवालाल महाराज की भावना के अनुरूप शिक्षा और स्वास्थ्य का सन्देश भी घर-घर पहुँचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। शोभायात्रा में समाज की महिलाऐं भी अपने परम्परागत परिधान में सज-धजकर शामिल होंगी।
