इंदौर
मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी एवं मनोहर बाहेती ने बताया कि गीता भवन स्थित सभी मंदिरों में पुष्पों एवं विद्युत सज्जा से श्रृंगार किया जाएगा। शिव मंदिर में विशेष पुष्प एवं आकर्षक विद्युत सज्जा के अलावा पूरे दिन सुसज्जित शिवजी के दर्शन होंगे। फलाहारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा तथा प्रातःकालीन सत्संग के बाद 10.15 बजे से पांच ब्राह्मणों द्वारा आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में नमक-चमक से रूद्राभिषेक भी होगा। गीता भवन स्थित सभी देवालयों में आकर्षक श्रृंगार भी किया गया है।
