इंदौर। मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर रविवार को महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक मंदिर पर भक्तों का मेला जुटा रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी एवं कोषाध्यक्ष मनोहर बाहेती ने बताया कि गीता भवन परिसर स्थित सभी मंदिरों में पुष्पों एवं विद्युत सज्जा से श्रृंगार किया गया। प्रातःकालीन सत्संग के बाद पांच ब्राह्मणों द्वारा नमक-चमक से रूद्राभिषेक भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गीता भवन ट्रस्ट मंडल की ओर से प्रेमचंद गोयल, दिनेश मित्तल, पवन सिंघानिया, टीकमचंद गर्ग, राजेश गर्ग केटी, हरीश माहेश्वरी, सजीव कोहली सहित बड़ी संख्या में गीता भवन से जुड़े भक्त मौजूद थे। दोपहर में महिला मंडल एवं भक्तों द्वारा भजनों का आयोजन कर शिव-पार्वती आराधना की गई। देर शाम तक मंदिर पर भक्तों की आवाजाही बनी रही। खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।
