सिद्धेश्वर महादेव रथ यात्रा श्रद्धा के साथ निकली
भगवान रुद्राभिषेक पुष्प शृंगार हुआ मुखर्जी नगर से निकली यात्रा

इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वर महादेव रथ यात्रा शिव बारात का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रथ यात्रा की शुरुआत मुखर्जी नगर गली नंबर 4 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के मंदिर प्रांगण से हुई। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष पाल एवं सचिव नवीन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की स्थापना आज से लगभग एक दशक पूर्व स्व. राधेश्याम धीमान, निलेश शर्मा, नरेंद्र पांचाल, मुकेश जोशी एवं संतोष चांदोरे के सहयोग से की गई थी।
शिव बारात में रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था को और अधिक सुदृढ़ किया तथा शिवभक्तों के लिए यह एक स्मरणीय आध्यात्मिक अवसर सिद्ध हुआ। यात्रा से पूर्व भगवान का रुद्र अभिषेक के साथ पुष्प शृंगार हुआ । मातृशक्ति के साथ भक्तों ने रथ खींचा। यात्रा मुखर्जी नगर , बाणगंगा होते हुए पुनः मंदिर पर समापन हुआ । खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया ।
