जितेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजन
हर-हर महादेव से गूंज उठा इंदौर
जय श्रीराम के उद्घोष से आरंभ हुई बारात का हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भव्य समापन

इंदौर। जितेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना के दूसरे वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जितेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य शिव बारात पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भोरासला सावेर रोड स्थित जितेश्वर महादेव मंदिर में हल्दी और मेंहदी रस्मों के बाद निकली यह बारात धार्मिक उल्लास का अद्भुत दृश्य बन गई। यात्रा की शुरुआत खेड़ापति हनुमान मंदिर से “जय श्रीराम” के उद्घोष से प्रारंभ हुई, जबकि समापन “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। यात्रा में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट शामिल हुए । श्री सिलावट ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से देश प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे यही भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है । जीतेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा हजारों की संख्या में मातृशक्ति भक्तों ने अद्भुत यात्रा निकाली बहुत शुभकामनाएं।मंदिर और तीर्थ स्थल केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि ये राष्ट्र के प्रतीक हैं, जो भक्तों में देशप्रेम जगाते हैं।आचार्य गोपाल शास्त्री में निर्देशन में अनुष्ठान हुआ ।
जितेश्वर महादेव मंदिर समिति के संरक्षक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, चिंटू सिलावट, आयोजक राजू ठाकुर ओर पप्पू शर्मा ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य आयोजन में शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
हनुमान मंदिर तालाब से निकली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति शामिल हुईं। मातृशक्ति पूरे मार्ग में “ओम नम: शिवाय” का जाप करती रहीं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक और भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
यात्रा में भगवान शिव की बारात भूत-प्रेतों के वेश में सजे कलाकारों, ढोल-बाजों, भजन मंडलियों और अखाड़ों के साथ शाही अंदाज में निकली। रथ पर विराजमान संत-महात्माओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। आकर्षक झांकियों, डीजे की धुनों और अखाड़ा कलाकारों के रोमांचक करतबों ने शिव बारात को और भी भव्य बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बरदरी रोड पर सार्वजनिक मां दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी विधिवत संपन्न हुआ। आयोजन के समापन पर मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह शिव बारात शहरवासियों के लिए आस्था, भक्ति और उत्सव का एक दिव्य संगम बनकर यादगार रही। यात्रा में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, चिंटू सिलावट, आयोजक राजू ठाकुर, पप्पू शर्मा,
मोहन सेंगर,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पप्पू शर्मा ग्रामीण , झोन अध्यक्ष पार्षद संध्या राधा किशन जायसवाल, पार्षद सोनाली विजय परमार , छुन्नू दीक्षित,गोलू पंडित ,चेतन ठाकुर, विकास नायक, वैभव शर्मा, राम शर्मा, उल्लास पाटिल ,धर्मेंद्र मालवीय सहित प्रमुख जन शामिल हुए । खिचड़ी प्रसाद के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ ।
