
दो करोड रूपये की लागत से निर्माणाधीन गार्डन का कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण – मंत्री श्री सिलावट
इंदौर
सांवेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 चामुंडा माता मंदिर के पास गार्डन निर्माण एवं पछाड भेरू मंदिर के पास पेवर ब्लाक का कार्य मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना एवं मुख्यमंत्री जी की घोषणानुसार दो करोड रूपये की लागत से किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इस निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने श्री संदीप चंगेडिया और मुख्य नगर पालिक अधिकारी को कार्य पूर्णता की दिनांक जुलाई 2026 के पूर्व संपूर्ण निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना से दो करोड की लागत से सांवेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 चामुंडा माता मंदिर के पास गार्डन निर्माण एवं पछाड भेरू मंदिर के पास पेवर ब्लाक कार्य किया जा रहा है। यह अनुपम सौगात सांवेरवासियों को जल्दी ही मिलने वाली है। इस आकर्षक गार्डन में लाईटिंग, वाटर फाउंटेन, ओपन जिम, प्ले झोन, पाथवे, गजिबो, एक्यूप्रेशर ट्रेकिंग, सेल्फी पाइंट, आरओ वॉटर कुलर, शौचालय एवं योगा मंच एवं गरबा सर्कल का निर्माण किया जाएगा। इस गार्डन के निर्माण हो जाने से सांवेरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। यह गार्डन सांवेर विधानसभा का अनोखा एवं सुंदरता का प्रतीक रहेगा, जिससे युवाओं, खेलप्रेमियो, योगप्रेमियों एवं बच्चों-वृद्धों को लाभ होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद सांवेर संदीप चंगेडिया, जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष जीतुराज राठौर, सुभाष जैन मुन्ना, पार्षद अमित लोबानिया, इन्द्रेश चावडा, अंकित यादव, जयदीप कानूनगो, राहुल डाबी, लाला भाटी, मंसुर अली आदि उपस्थित थे।
