इंदौर। लसुडिय़ा इलाके में एक मकान में दीवार पर पुताई के दौरान गिरने से पेंटर की हुई मौत में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर की दोपहर हादसा अंकुर आंगन कॉलोनी में हुआ था। मृतक का नाम प्रेम राठौर (23) है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दयाराम पिता दगडू राठौर निवासी देवपुरी खजराना के खिलाफ सुरक्षा में लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम राठौर प्रतीक यादव के मकान में पुताई का काम कर रहा था। वह सीढ़ी सीडी के पास रोशनदान पर करीबन 15 फिट पर चढकर पुताई कर रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा और सिर में चोट आने के बाद मौत हो गई थी।
