इंदौर
यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने भ्रमण के दौरान दौरान मुख्य बाजारों में नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर अपना शिकंजा कसा और व्हील लॉक लगाए। वरिष्ठ अधिकारी राजेश त्रिपाठी, संतोषकुमार कोल, सुप्रिया चौधरी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी राधा यादव द्वारा राजवाड़ा, सराफा, खजूरी बाजार, कपड़ा मार्केट एवं भंवरकुआं, टावर चौराहा से अग्रसेन तक बेहतर यातायात व्यवस्था हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई और कई वाहनों में लॉक लगाए, तो कुछ जगह क्रेन से वाहन भी उठवाए। वहीं अन्य अधिकारी नरेश अन्नोटिया, अरविंद दागी के नेतृत्व में जेल रोड, नावेल्टी क्षेत्र, एमटीएच कम्पाउंड, एसीपी खड़े वाहन और सामान पर भी होगी कार्रवाई जगदीश पाटिल के साथ में बड़ागणपति क्षेत्र, एसीपी लाल बहादुर बौद्धके साथ में टीम द्वारा कनाड़िया, बंगालीरोड पर कार्यवाही की गई। अब यातायात पुलिस बाजार क्षेत्रों में सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले और दुकानोंके बाहर अतिक्रमण करने वालों केखिलाफ भी ठोस कार्रवाई करेगी।
