इंदौर। मालवा सहकारी शक्कर कारखाना बरलाई के अंशधारक किसानों को उनके हिस्से के अनुपात में उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व किसानों ने मंगलवार को इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ बैठक कर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि बरलाई शक्कर कारखाने से जुड़े हजारों किसानों को उनकी जमीन के बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान किया जाना चाहिए तथा पुराने भूमि रिकॉर्ड भी किसानों को उपलब्ध कराए जाएं।
नेताओं ने यह भी मांग रखी कि संबंधित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य किसानों के अधिकार तय होने तक रोके जाएं और शासन व किसानों के बीच समन्वय समिति बनाई जाए ताकि विवाद का समाधान हो सके। इसके अलावा किसानों से पूर्व में लिए गए शुल्क को वापस करने की भी बात कही गई।
बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों का भुगतान सुनिश्चित होने के बाद ही आगे किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जाए। नेताओं ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर चावड़ा के साथ किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया आईपीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष उमानारायण पटेल गोपाल सिंह चौधरी कंचनसिंह चौहान भारतसिंह चौहान सुभाष चौधरी पवन सिंह पटेल लोकेंद्रसिंह पंवार आदि उपस्थित थे।