इंदौर
आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार जिला प्रशासन एवं संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठजनों के लिए हॉलिस्टिक वेलबिंग की थीम पर स्वास्थ्य शिक्षा, कुर्सी पर बैठकर योग, दिनचर्या-ऋतुचर्या, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एयरपोर्ट रोड़ स्थित राजशान्ति आशियाना वृद्धाश्रम शक्ति नगर में किया गया। इस शिविर में सभी वरिष्ठजनों को ई-संजीवनी टेली मेडिसिन एप की जानकारी देकर घर बैठे चिकित्सा पद्धति के सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में वरिष्ठजनों को निशुल्क ब्लड प्रेशर शुगर जांच, संधिवात तथा वृद्धावस्था में होने वाली समस्याओं से स्वस्थ रहने संबंधित जानकारी प्रदान की गई। शिविर में 42 वरिष्ठों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डॉ. जीतेन्द्र भालसे, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. रंजीता चौहान, डॉ. अंकिता जैन, आयुष पैरामेडिकल सदस्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।
