ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत, मंच से किया अभिनंदन

इंदौर। मां ने फूल माला बेचकर बेटी को पढ़ाया और एक सपना देखा था कि बेटी परिवार का नाम रोशन करें। बेटी ने भी अपनी मां की इस मेहनत का पूरा ध्यान रखा और मन लगाकर अपनी पढ़ाई जारी रखी, जिसका परिणाम रहा कि उसे दो गोल्ड मेडल मिले। उसकी इस उपलब्धि पर ढोल-ढमाकों से उसका स्वागत कर मंच से अभिनंदन किया गया।
संस्था जीनियस ओर संस्था साईराम मंडल के रितेश बंटी ठाकुर ओर आयुष मिश्रा ने बताया कि श्रमिक क्षेत्र बाणगंगा के नंदबाग इलाके में रहने वाली बेटी अनिता गुप्ता ने गत दिनों डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। एम ए में 93 प्रतिशत अंक पर एवं म्यूजिक में भी अनिता को गोल्ड मेडल मिले। दरअसल अनिता के पिता के स्वर्गवासी होने के बाद उसे मां ने ही फूल माला बेचकर पढ़ाया। अनिता की इस उपलब्धि का पता चलते ही उसके क्षेत्र के रहवासियों के साथ संस्था जीनियस द्वारा ढोल-ढमाकों के साथ बच्ची का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल नंदबाग तक लाए यहां शाल श्रीफल पुष्पमाला से बेटी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयुष मिश्रा, रितेश बंटी ठाकुर , डॉ. दिपक शर्मा, प्रहलाद गलफट, अरविंद मौर्य, बब्बू मिश्रा, अमित, सोराष्टी, अरुण पाठक, सोनू मकवाना ,नितेश व्यास, आकाश बोडख़े सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय के रहवासी मौजूद थे।
