इंदौर
इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शनिवार 21 फरवरी को किया जायेगा। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति प्रदान की जायेगी।
