रामबाग स्थित गणपति मंदिर पर याज्ञवल्क्य जयंती पर आज से
वेदमूर्ति पं. गौरव जोशी एवं पं. पुष्पक शुक्ला करेंगे वेद पारायण

इंदौर श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में फागुन शुक्ल पंचमी पर याज्ञवल्क्य जयंती के उपलक्ष्य में शुक्ल यजुर्वेद संहिता पारायण का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को रामबाग स्थित गणपति मंदिर पर दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पं. उपेन्द्र जोशी एवं सचिव पं. तुषार जोशी गुरुजी ने बताया कि अनुष्ठान में संभाजी नगर महाराष्ट्र के वेदमूर्ति पं. गौरव जोशी एवं वेदमूर्ति पं. पुष्पक शुक्ला वेद पारायण करेंगे। याज्ञवल्क्य जयंती पर संस्थान की ओर से वेदमूर्ति द्वय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अनुष्ठान में शहर के अनेक वेद प्रेमी एवं विद्वानों के अलावा आम लोग भी शामिल होंगे।
