
इंदौर।
जयपुर में आयोजित खेल कराते स्कूल गेम्स सीजन – 3 में इंदौर की वेलनेस कराते एकेडमी के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदकों पर कब्ज़ा जमाया। राष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा में इंदौर के इन सितारों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य पदक जीतकर संस्था एवं शहर का गौरव बढ़ाया। कोच विशाल बोकरे एवं किरण लामा ने बताया कि इस अवसर पर यशस्वी लामा, अरुल जैन, ऋषभ व्यास और वैदेही दंगे ने स्वर्ण पदक, अमायरा चुगवानी, मेहंश कायल, दिव्यांश सिंह और नंदिता लामा ने रजत पदक प्राप्त किए जबकि तविश समदानी ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर फुनाकोशी शोतोकन कराते अकादमी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष सेंसेई अशोक सेन, सेंसेई दीपक खरे एवं सेंसेई मोनालिसा यादव ने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी स्पर्धाओं में हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का संकल्प व्यक्त किया। कोच विशाल बोकरे एवं किरण लामा ने भी इन खिलाडियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।
