दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे थे जन्हा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर के रोक दिया इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और दोनों ओर से हंगामे की स्थिति बन गई।
कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हुआ। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंके गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
पथराव के बाद इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर दादा दयालु यानी विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला सहित कई नेता पहुंचे… साथ ही अध्यक्ष सुमित मिश्रा, टीनू जैन सहित अन्य भाजपाइयों ने घेरा थाना… इस दौरान विधायक मेंदोला भी गुस्से में नजर आए ।

पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है । पत्थरबाजी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को सिर में गहरी चोट लगी… इसके साथ ही कई अन्य कांग्रेसी भी अस्पताल में भर्ती हुए..!
