
इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर के उद्योगपति श्री विनोद अग्रवाल के चमेली पार्क स्थित निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विनोद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिये भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की।
