इंदौर को मिली गौरवशाली उपलब्धि

इंदौर
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के तत्वावधान में इंडियन स्किल 2025-26 रीजनल प्रतियोगिता (वेस्टर्न रीजन) का आयोजन गुजरात के गाँधीनगर में किया गया। विश्व कौशल प्रतियोगिता- 2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में इंदौर के संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षणार्थी श्री पीयूष राणे ने रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल तथा 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही श्री पीयूष राणे का चयन मार्च माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल स्किल स्पर्धा में भी हुआ है।
प्रतियोगिता से संस्था आगमन पर संयुक्त संचालक कौशल विकास इंदौर संभाग श्री सतीश मोरे, प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी, प्राचार्य वर्ग 2 श्री गौरव आर्य, उप प्राचार्य श्री जी. आर. अम्बोदिया सहित संस्था के समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा श्री पियूष का स्वागत कर उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक एवं प्राचार्य द्वारा श्री पीयूष को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए संस्था की ओर से हर संभव तकनीकी सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया।
