इंदौर के राजनगर, नंदन नगर, दामोद नगर से लेकर पंचमूर्ति नगर में बदमाशगिरी करते हुए गाड़ियों के कांच फोड़कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों की धरपकड़ जारी है और बदमाशों का जुलूस निकलना भी शुरू हो गया… इसी कड़ी में छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के पंचमूर्ति नगर में एक बदमाश धुर्वे करोसिया का पुलिस द्वारा जुलूस निकाला गया… पुलिस ने इसका वीडियो भी जारी किया, जिसमें धुर्वे भरे बाजार में कान पकड़ते हुए कह रहा – ”अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है..!”
