इंदौर चंदन नगर, छत्रीपुरा और एरोड्रम क्षेत्र में सोमवार रात पत्थरबाजी कर वाहनों के कांच फोड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी आरोपी ध्रुव पिता पंकज करोसिया निवासी हरिजन कालोनी को छत्रीपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।जबकि उसके एक नाबालिग साथी को चंदन नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है।आरोपियो ने राजनगर, रामानंद नगर और पंचमूर्ति नगर सहित कई इलाकों में करीब १५ वाहनों को निशाना बनाया था। वारदात का मकसद चोरी नहीं, बल्कि क्षेत्र में दहशत फैलाना था, जिसमें पूर्व पार्षद राजेश चौहान सहित कई टैक्सी चालकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थीं।छत्रीपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर उसी इलाके में उसका जुलूस निकाला जहाँ उसने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान बदमाश सरेआम कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए ह्यअपराध करना पाप है’ के नारे लगाता नजर आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उनके फरार साथी बाबू की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन नरवरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र आरक्षक अरुण चौहान, जितेंद्र की मुख्य भूमिका रही।
