वृन्दावन की बृज राधा रमण टोली की महिला कलाकारों सहित 24 कलाकार देंगे रविवार को अक्षत गार्डन पर अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां
इंदौर

संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में रविवार एक मार्च को स्कीम 71 स्थित अक्षत गार्डन पर शाम 6 बजे से आयोजित रंगारंग संगीत निशा एवं फाग महोत्सव का पहला न्योता जूनी इंदौर स्थित खड़े गणेशजी को समर्पित किया गया। इस अवसर पर खड़े गणेश को लड्डू प्रसाद का भोग लगाकर उनसे शहर में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के प्रमुख शारदा प्रकाश अजमेर के साथ इस अवसर पर नीताश्री-मोहन सोमानी, गोपालदास राठी, श्याम भांगडिया, आशीष बाहेती, रुपेश भूतड़ा, बलराम बजाज, कैलाश जाजू, महेश लड्ढा, आशीष माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी कुटुम्ब से जुड़े सदस्य उपस्थित थे। आरती में सुनील माहेश्वरी, प्रदीप जाखेटिया, पप्पू सिखची, आशीष माहेश्वरी, राधेश्याम सारडा, अभय डागा, पुरुषोत्तम मानधन्या भी शामिल हुए।
