साभार एजेंसी
सांवेर

प्रसिद्ध उल्टे हनुमान मंदिर की दानपेटी फोड़ी सांवेर के सुप्रसिद्ध उल्टे हनुमान मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई। मंदिर के पुजारी नवीन व्यास जब सुबह ७ बजे पूजा के लिए पहुँचे, तो मुख्य गेट के नकूचे टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र का ताला टूटा
हुआ था और सारा चढ़ावा गायब था। पुजारी के अनुसार, दो दिन पहले ही दानपेटी खोली गई थी, जिसके कारण बड़ी रकम बच गई, फिर भी चोर करीब ५ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी की एक अन्य वारदात ग्राम बंजारी चौपाटी के पास हुई। यहाँ
इसरार पटेल के घर से बदमाश नगदी, बैंक के जरूरी कागजात और सोने की एक इस्तेमाल की हुई अंगूठी चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज किया है।सभी मामलों में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। मनोरमागंज मामले में पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। सांवेर पुलिस ने भी संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
