मानपुर में श्री रामाधार साधक न्यास का आयोजन
मां की आराधना करते हुए 108 जोड़ों ने दी आहुतियां सात संकल्प भी लिए

महू /मानपुर । श्री रामाधार साधक न्यास के तत्वाधान में नित्य संध्या पाठ के साथ विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने सात संकल्प भी दिलवाए । विधायक सुश्री उषा ठाकुर निरंतर परिवार को आध्यात्म से जोड़ने के लिए नित्य संध्या पाठ कंठस्थ के साथ प्रतिदिन घर पर पाठ करने का अभियान चला रखा है । महू के मानपुर में गीताभवन में हुए इस आयोजन का सयोजन श्रीमती सीमा कमल पटेल ने किया । इस आयोजन में 108 जोड़ो ने अपने परिवार के साथ आराधना करते हुए हवन कुंड में आहुतियां समर्पित की । इस दौरान विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने सभी को सात संकल्प दिलाते हुए 2047 के स्वर्णिम भारत बनाने के लिए जुट जाने का आह्वाहन किया। आयोजन की शुरुआत शाम 6 बजे न्यास की संरक्षक ओर विधायक उषा ठाकुर ने मा दुर्गा की पूजन एवं आराधना के साथ हुई । गायत्री परिवार द्वारा आहुतियां दिलवाई साथ ही मधुर भजनों की प्रस्तुति भी हुई । उपस्थित जोड़ो ने मां की आराधना करते हुए दुर्गा सप्तशती , दुर्गा द्वांतरिश नाम माला, महिषासुर मर्दनी , हनुमान चालीसा , हनुमान अष्टक पाठ कर हवन कुंड में आहुतियां दी । इस दौरान हवन कुंड में डाली गई आहुतियों से आयोजन स्थल खुशबू से महक उठा तो मंत्रोच्चार की ध्वनि माहौल को एक अलग ही अनुभूति दे रही थी । इस दौरान भक्तों ने मंत्रमय, शंखमय, शास्त्रमय, शस्त्रमय,प्रकृतिमय, पॉलीथिन मुक्त, ओर नशा मुक्त परिवार का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि जब समाज में सज्जन शक्ति संगठित और सक्रिय होती हैतो दुर्जन प्रवृत्तियाँ स्वतः ही प्रभावहीन होकर हट जाती हैं। सज्जनों की निष्क्रियता ही समाज में दुष्टता के पनपने का मुख्य कारण बनती है। इसलिए समाज की बेहतरी के लिए सज्जनों का शक्तिशाली और संगठित होना अनिवार्य है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि मानसिक विकारों , चिंताओं ओर संकटों से मुक्त सुखद यशस्वी आनंदमय स्वस्थ जीवन चाहते है तो हमें मां की आराधना निर्मल भक्ति भाव से सुनिश्चित करना चाहिए । दुर्गा पूजा से हमें शक्ति को सहजने का ओर बुराइयों का नाश करने का संदेश मिलता है। आप सभी परिवार सहित प्रतिदिन संध्या पाठ अवश्य करे।

