ड्रोन कंट्रोल यूनिट के माध्यम से ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी कड़ी निगरानी

इंदौर – शहर में आगामी त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाए इसी को मद्देनजर रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार में किया गया। आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी, एवं रंगपंचमी तथा रमजान माह आदि त्योहारों के दौरान नगरीय इंदौर में माकूल पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात किया जाएगा जो पूरे संसाधनों से लैस होकर पूरी संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ ड्यूटी कर, हर गतिविधि पर निगरानी रखेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन आदि का जाल भी शहर में बिछाया जाएगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों में संसाधनो से लैस होकर पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी। इन आयोजनों में शराब व नशे का बिल्कुल भी उपयोग न हो, इसकी भी मॉनिटरिंग की जावें।होली के अवसर पर ऐसे खतरनाक रंग व केमिकल का उपयोग तो नहीं किया जा रहा, जो मानव शरीर के लिए घातक हो, दुकानों आदि पर ये भी चेक कर, कार्यवाही की जावें साथ ही लोगों को इसका उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया जावें।
