इंदौर

श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर की मेजबानी में परदेशीपुरा स्थित शिव धाम मंदिर पर रंगारंग फाग महोत्सव का दिव्य आयोजन किया गया जिसमें फूलों की होली और डफली पर राधा कृष्ण का डांस आकर्षण के केंद्र बने रहे। मंच के अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बरसाने की लट्ठमार होली भी खेली गई जिसमें बड़ी संख्या में मंच से जुड़े युगल शामिल हुए। इस अवसर पर अश्विन गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल काका, रितेश गोयल, राकेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अरुण गोयल, विशाल अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने ग्रीष्म काल में पानी की बचत करने और अपने-अपने घर आँगन में परिंदों के लिए दाना-पानी के लिए सकोरे रखने का संकल्प लिया। संस्था के समन्वयक गणेश गोयल एवं विजय मित्तल ने मंच के सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए सभी समाज बंधुओं को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं व्यक्त की। ठंडाई वितरण एवं स्नेह भोज के बीच फाग महोत्सव का सौल्लास समापन हुआ।
