इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े घरेलू सामान चोरी कर ले गए। फरियादी ब्रजभूषण पारिख ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 9:30 बजे घर से निकले थे, जब शाम 7 बजे लौटे तो मकान नंबर 35 का ताला टूटा मिला। भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था और कीमती सामान गायब था। एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
