
इंदौर मल्हारगंज थाने के पास स्थित फतेहपुरिया समाज भवन पर रंगोत्सव के उपलक्ष्य में फाग एवं म्यूजिकल तम्बोला का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें समाज के करीब 450 महिला, पुरुषों एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। होली और फाग गीतों से सजे म्यूजिकल तम्बोला की मस्ती में सभी उम्र के समाज बंधु डूबे रहे। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कैलाश बिदासरिया, सीके अग्रवाल, देवकीनंदन सिंघानिया, बासु टिबडेवाल, हुकमचंद अग्रवाल, सज्जन गर्ग, सतीश चौधरी, मुरारीलाल पालडीवाल, प्रवीण मुरारका सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी समाज बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। करीब 3 घंटे चले इस आयोजन में समाज के लगभग सभी सदस्य परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
