*महापौर ने घटना पर जताया शोक दिए जांच के आदेश*
इंदौर।चोइथराम अस्पताल के पास घटित दुखद घटना में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी श्री करण यादव एवं श्री अजय डोडिया के असामयिक निधन से अत्यंत दुःख दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
घटना पर महापौर पुष्यमित्र ने कहा कि पूरा नगर निगम परिवार दुख की घड़ी में दिवंगतो के परिजनों के साथ है महापौर द्वारा इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं जांच में जो भी तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाही की जाएगी ।
आज शाम चोइथराम मंडी में एक ड्रेनेज पाइप लाइन के जाम होने की सूचना पर निगमकर्मी करण और अजय के साथ अन्य लोग पंहुचे थे जब दोनों निगम कर्मी पानी के टैंकर के माध्यम से प्रेशर देकर ड्रेनेज लाइन को साफ कर रहे थे, उसी समय टैंकर के पानी प्रेशर से पाइप टूट कर ड्रेनेज लाइन में गिर गया, जिसे निकालने के लिए करण नीचे उतरा था, वह वापस नहीं आया, तो उसे ढूंढने के लिए अजय भी ड्रेनेज के पाइप लाइन में उतर गया. लेकिन दोनों बाहर वापस नहीं आ सके दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई उन्हें एसडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुच कर बाहर निकाला ।
