ट्रम्प के सपोर्ट से जारी इजराइल-ईरान जंग के कारण यूएई में फंसे इंदौर कांग्रेस से रहे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई यात्री अब भारत लौट आए है । दुबई और शारजाह में उड़ानें प्रभावित होने के चलते ये लोग पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे। पिछले दिनों संजय शुक्ला ने वीडियो जारी कर कहा था कि की उनकी मदद की जाए जिसकी सुनवाई की गई इसके बाद शायद संजय शुक्ला भी कहेंगे की अच्छे दिन आ गए है ।
लौटने वालों में पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री शामिल हैं।
यूएई में हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गई थी एयर संजय शुक्ला सहित इंदौर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे गए थे । एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फंसे यात्री पहले मुंबई पहुंचे, फिर वहां से दूसरी फ्लाइट लेकर इंदौर आए ।नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की थी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी।
