आज शाम एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज़ी से फैली आग की लपेट दूर दूर तक दिखाई दे रही थी
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम एवं दो दमकल गाड़ी आग बुझाने के लिए रवाना हुई। साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस बल भी क्षेत्र में पहुंचा और हालात पर नियंत्रण किया इसके पहले एयरपोर्ट के कर्मचारीयो ने अपने प्रयास शुरू कर दिए थे ।
बताया जा रहा है की हवाई अड्डे परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं। गर्मी और सूखे मौसम के चलते यहां आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले भी इसी तरह झाड़ियों में आग लगने का मामला सामने आया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।
