समाजवादी समागम में इंदौर के सपा नेता
रामबाबू अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

इंदौर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिल्ली में सम्पन्न हुए शिविर के पश्चात समाजवादी समागम ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को बढाने के उद्देश्य से प्रो. आनंद कुमार को समाजवादी समागम का राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंदौर के सपा नेता रामबाबू अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल ठाकुर ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में असम से अभिनव बोरबोरा, उत्तराखंड से जसपाल दुग्गल, कर्नाटक से अली बाबा, केरल से रेजिनर्क, महाराष्ट से संजय मंगला गोपाल तथा ओड़िसा से प्रफुल्ल सामंतरा जैसे युवाओं को जोड़ा गया है। हैदराबाद के पूर्व न्यायाधीश गोपाल जी. एवं इंदौर के सपा नेता रामबाबू अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से दक्षिण भारत और मध्य भारत में समाजवादी समागम के विस्तार को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। इसी तरह चन्द्रशेखर जी. जन्म शताब्दी से जुड़े प्रो. राजुमार जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है। अपने कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन के विस्तार, विचार प्रचार और नेतृत्व निर्माण की नई संभावनाएं नजर आएंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने इंदौर लौटकर कहा कि अब नए साथियों को जोड़कर नई उर्जोर नए उत्साह के साथ समाजवादी विचार प्रवाह और उसके प्रभाव को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने में हम सबकी भूमिका सुनिश्चित होगी।
