इंदौर विकास प्राधिकरण में मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय ने एक बैठक आहूत की। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण मेट्रो एवं नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया बैठक में नगर निगम कमिशनर क्षितिज सिंघल ,प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.परीक्षित झाड़े एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे । बैठक में उन्होंने बड़ा गणपति पर यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर विभागों में समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए।
