अंडा महिलाओं के लिए ‘ब्यूटी सुपरफूड’: विमेंस डे पर डॉ. पायल राठी की खास टिप्स

इंदौर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के लोकप्रिय एग स्पेशल रेस्टोरेंट ‘द एग ईटरी’ (The Egg Eatery) में 6 मार्च को महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्थ और अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. पायल राठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पायल राठी ने महिलाओं की सेहत और स्किन के लिए संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंडा केवल एक सामान्य खाद्य पदार्थ नहीं बल्कि महिलाओं के लिए एक “ब्यूटी सुपरफूड” की तरह है। उन्होंने बताया कि अंडे में मौजूद प्रोटीन, बायोटिन और अन्य पोषक तत्व त्वचा को प्राकृतिक निखार देने के साथ-साथ बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। डॉ. राठी ने कहा कि गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद रिकवरी के दौरान महिलाओं के लिए अंडा प्रोटीन का एक किफायती और बेहद पौष्टिक स्रोत है। इसके अलावा छोटे बच्चों की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए भी इसे नियमित डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिटनेस और जिम करने वाली महिलाओं के लिए अंडा शरीर की ऊर्जा बढ़ाने, थकान कम करने और मसल्स को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर ‘द एग ईटरी’ के संचालक अनिकेत पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर लोगों की यह धारणा होती है कि अंडा केवल उबला हुआ ही खाया जा सकता है और वह जल्दी बोरिंग लगने लगता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इंदौर की महिलाओं को यह बताना है कि अंडे से कई तरह की स्वादिष्ट और हेल्दी डिशेस तैयार की जा सकती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। अनिकेत पटेल ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में ऐसी कई रेसिपीज तैयार की गई हैं जो हर उम्र की महिलाओं की पसंद और पोषण की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उनका लक्ष्य इंदौर के खान-पान में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी फूड कल्चर को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के सम्मान में केक कटिंग के साथ की गई। कार्यक्रम के अंत में संचालक अनिकेत पटेल ने सभी महिलाओं को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और इस सफल आयोजन में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
