केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में समूचा बाणगंगा क्षेत्र हुआ साईंमय – बाबा के जयघोष से गूंजता रहा कुशवाह नगर क्षेत्र

इंदौर
केन्द्रीय साईं सेवा समिति की मेजबानी में शुक्रवार को सुबह कुशवाह नगर एवं बाणगंगा का समूचा क्षेत्र साईं बाबा के जयघोष से गुंजायमान बना रहा। सैकड़ों साईं भक्तों सहित निकली साईं बाबा की प्रभात फेरी एवं सुसज्जित पालकी में विराजित साईं बाबा का पूजन करने के लिए पूरे समय भक्तों में होड़ लगी रही। कुशवाह नगर स्थित साईं भक्त बसंत सांवले के निवास से निकली इस पालकी यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ब्रह्मलीन साईं भक्त विनिता पाठक को समर्पित इस प्रभात फेरी में भजन गायक प्रदीप परमार एवं अक्षत शर्मा ने साईं भक्तों को पूरे समय अपने भजनों पर थिरकाए रखा।
श्री केन्द्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक, प्रदीप यादव और समीर जोशी ने बताया कि बसंत सांवले के निवास पर पालकी के पूजन और भजन संकीर्तन से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढती गई, साईं भक्तों का जोश और उत्साह भी कई गुना बढ़ता गया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने राधा और कृष्ण बनकर साईं भक्तों के साथ कदम से कदम और ताल से ताल मिलाकर बाबा के जयकारे लगाए। यात्रा की अगवानी के लिए घर-घर रंगोली और दीपों से सज्जा की गई थी। यात्रा में मुख्य रूप से चंदू कुंजीर, आलोक खादीवाला, वासुदेव चावला, संतोष भुसारी, ज्ञानेश्वर होलकर, अशोक गायकवाड, हरीश जोशी, कपिल खादीवाला, मोहन पाटीदार, निक्की चौधरी, लक्की वर्मा, प्रतीक अमेरिया, चिराग तिवारी ने यात्रा में शामिल होकर रहवासियों को 26 मार्च को बड़ा गणपति से छत्रीबाग साईं मंदिर तक रामनवमी पर निकलने वाली भव्य पालकी यात्रा का न्योता दिया। इस दौरान हर घर से पालकी पर पुष्प वर्षा, दीपांजली एवं पूजन का सिलसिला चलता रहा। विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी पुनः कुशवाह नगर पहुंची जहाँ उमेश शर्मा, दीपक जोशी, महेश शाह, अजय वर्मा, दीपक यादव, राहुल चौहान, धीरज गोयल, संजय पांडे, जयदीप फणसे, तरुण केतके, राजू अगवाने, पूरब कपूर, शक्ति धीमान, लतिका चंद्रातेरे, विपिन जैन एवं हिमांशु यादव सहित सैकड़ों की संख्या में साईं भक्तों ने शामिल होकर बाबा की आरती में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
आज द्वारकापुरी क्षेत्र में – शनिवार को साईं बाबा की प्रभात फेरी एवं पालकी यात्रा सुबह 5 बजे से द्वारकापुरी क्षेत्र में निकलेगी। शुभारंभ साईं बाबा पब्लिक स्कूल के पास प्रजापत नगर में मुकेश कराडिया के निवास से होगा। 8 मार्च प्रफुल्ल टॉकीज के पास, 9 मार्च को पार्श्वनाथ कॉलोनी, 10 को सुदामा नगर, 11 को राधा नगर नीलकंठ कॉलोनी, 12 को द्रविड़ नगर, 13 मार्च को हवाबंगला क्षेत्र में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में संशोधन – केन्द्रीय साईं सेवा समिति के प्रमुख गौतम पाठक ने बताया कि 11 और 12 मार्च को निकलने वाली प्रभात फेरी के कर्यक्रम में संशोधन किया गया है। 11 मार्च को नया पुरा साईं मंदिर स्नेहलतागंज से निकलने वाली प्रभात फेरी अब राधा नगर नीलकंठ कॉलोनी स्थित शेखर पंवार के निवास से प्रारंभ होकर जिंसी क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इसी तरह 12 मार्च को समाजवाद इंदिरा नगर से निकलने वाली पालकी यात्रा अब द्रविड़ नगर स्थित तरुण केतके के निवास से निकलेगी। 26 मार्च तक के शेष सभी कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेंगे।
