देवी अहिल्या युवा मंच एवं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से निकलेगी भव्य फाग यात्रा
इंदौर
देवी अहिल्या युवा मंच बाणगंगा की मेजबानी में रविवार 8 मार्च को सुबह 9 बजे से कुशवाह नगर चौराहा से मरीमाता चौराहा तक भव्य राधा कृष्ण रास रंग फाग यात्रा का भव्य और दिव्य आयोजन होगा। विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में इस फाग यात्रा में क्षेत्र के लगभग सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, युवा एवं महिला मंडलों, क्षेत्र के सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष तथा युवा एवं महिला मोर्चा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। यात्रा में तीन सौ फीट दूरी तक रंग गुलाल बरसाने वाली मिसाइलें, फूलों की तोप, आदिवासी नृत्य मंडलियाँ, गरबा मंडलियाँ, भजन मंडलियाँ भी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगी। यात्रा में सामाजिक समरसता, सनातन धर्म, लव जिहाद पर केन्द्रित झांकियां और भगवान कृष्ण एवं गोपियों के साथ अबीर-गुलाल एवं फूलों की पंखुड़ियों तथा सूखे और प्राकर्तिक टेसू, चन्दन एवं अन्य सुगन्धित रंगों से होली के दृश्य भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
यात्रा प्रभारी दिलीप मिश्रा, वीरू सेन एवं अनिल पिपलोदिया ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित क्षेत्र के सभी पार्षदों की मौजूदगी में कुशवाह नगर चौराहा से होगा। यात्रा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, उषा ठाकुर सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यात्रा के काफिले में भगवान की विभिन्न लीलाओं का सजीव चित्रण करते हुए झांकियां भी शामिल होंगी। देश की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन हेतु महाराष्ट्र की लावणी, आदिवासियों की भगोरिया नृत्य मंडली, बिहार, उप्र, राजस्थान एवं गुजरात की डांडिया टीमें भी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए शामिल होंगी। बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, हाथी-घोड़े, बग्घियों में सवार शहर के प्रमुख संत विद्वान तथा मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन से आमंत्रित साधु संत भी यात्रा की शोभा बढाएँगे। फाग यात्रा का समापन मरीमाता चौराहा पर होगा जिसमें शहर एवं जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
क्षेत्र के पार्षद शिवम यादव, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, अश्विनी शुक्ला, कमल वाघेला, सीमा डाबी, सोनाली धारकर, नितिन कश्यप, पराग कौशल, राहुल जायसवाल, सोनाली परमार एवं संध्या जायसवाल के मार्गदर्शन में लवकुश मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, गुरु टेकचंद मंडल सहित सभी वार्डों के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी इस फाग यात्रा में शामिल होंगे। देवी अहिला युवा मंच के रविशंकर शुक्ला, पार्षद राजेंद्र राठोर, जीतू यादव, कमल शुक्ला एवं दीपेन्द्र सिंह सोलंकी तथा बाणेश्वरी युवा परिषद के प्रमुख अंजनेश शुक्ला, रुद्राक्ष शुक्ला, नितेश मिश्रा टिंकू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता फाग यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
