
इंदौर शहर में रंगपंचमी त्यौहार के अवसर पर निकलने वाली परंपरागत ऐतिहासिक गेर के दौरान सुबह 6:00 से गेर समाप्ति के कार्यक्रम तक राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहर मार्ग व गेर मार्ग के सभी क्षेत्रों में, सभी प्रकार के दोपहिया, चार पहिया, बस, लोडिंग आदि सभी वाहनों (केवल आपातकालिन वाहनों को छोड़कर) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
अतः नागरिकों से अनुरोध है कि यहां वाहन ना लेकर आए और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
