उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन नाना खेड़ा स्थित स्व. राजमाता विजया राजे सिंधिया खेल परिसर में सिंथेटिक हॉकी टर्फ की स्थापना एवम अन्य निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा इस अवसर पर आयोजित सभा में दीप प्रज्ज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर सांसद अनिल फ़िरोजिया, राज्यसभा सदस्य सांसद बाल योगी उमेश नाथ, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
