‘संस्था सादगी’ के होली मिलन समारोह में उमड़ी शहर की नामी हस्तियां
फागुन के रंगों में सराबोर हुआ इंदौर,
इंदौर (रईस पटेल)। राऊ विधानसभा के प्रथम विधायक और प्रखर जननायक जीतू जिराती के नेतृत्व वाली ‘संस्था सादगी’ द्वारा आयोजित “फागुन के रंग, सादगी के संग” कार्यक्रम ने शनिवार रात इंदौर के सांस्कृतिक परिदृश्य में अमिट छाप छोड़ दी। खंडवा रोड स्थित समारोह परिसर में आयोजित इस भव्य होली मिलन समारोह में जहाँ एक ओर भजनों की गंगा बही, वहीं दूसरी ओर पुराने सदाबहार नगमों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन और नगमों का अनूठा संगम
कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय भजनों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। इसके पश्चात, कलाकारों ने हिंदी सिनेमा के सदाबहार नगमों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित जन झूमने पर मजबूर हो गए। जीतू जिराती जी ने स्वयं कई सदाबहार नगमे सुनाकर सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की सादगी व भव्यता के बीच सामंजस्य बिठाकर ‘संस्था सादगी’ के नाम को सार्थक किया।
राऊ विधानसभा के प्रथम विधायक होने के नाते जीतू जिराती जी की लोकप्रियता का असर कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया। आयोजन में शहर की कई नामचीन और दिग्गज हस्तियां पहुँचीं। साथ ही राजनीति, व्यापार और पत्रकारों ने इस उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने जिराती जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी प्रेम प्रगाढ़ होता है।
सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
संस्था सादगी के माध्यम से जीतू जिराती ने यह संदेश दिया कि आधुनिक दौर में भी हम अपनी परंपराओं और मधुर संगीत के जरिए त्योहारों का आनंद ले सकते हैं। शुद्ध गुलाल और मर्यादित उल्लास के बीच देर रात तक चली इस महफिल ने इंदौर की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊँचाई दी। आयोजन में सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
