*बदमाशों के साथ ‘हैप्पी बड्डे टू यू…’ करने वाले हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड*
इंदौर का परदेशीपुरा थाना इन दिनों अपने ही पुलिसकर्मियों के चलते सुर्खियों में है… पहले एक सब इंस्पेक्टर की बंदूकिया लापरवाही सामने आई थी, तो अब एक हेड कांस्टेबल की बदमाशों से नजदीकियों का मामला उछला… इसी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल जीतू सरदार ने कुछ बदमाशों के साथ अपना बर्थ-डे मनाया… इसका वीडियो वायरल होने और वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद खबर है कि ‘सरदार’ को सस्पेंड कर दिया गया है… प्रारम्भिक जांच में ही पता चला कि जीतू सरदार की बदमाशों के साथ सांठगांठ रही, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने एक्शन लिया… वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक तत्वों से पुलिसकर्मियों की सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी..!
